उत्पाद सिपाही परीक्षा धांधली केस के 60 से ज्यादा आरोपियों की बेल पर अब 29 को सुनवाई

RANCHI: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करने से पहले गिरफ्तार किए गए 60 से ज्यादा आरोपियों की जमानत याचिका पर...

RANCHI: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करने से पहले गिरफ्तार किए गए 60 से ज्यादा आरोपियों की जमानत याचिका पर शनिवार को रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई.पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था.लेकिन शनिवार को पुलिस कोर्ट के समक्ष केस डायरी प्रस्तुत नहीं कर पाई जिसके बाद कोर्ट ने अगली तारीख को केस डायरी पेश करने का निर्देश देते हुए मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए 29 अप्रेल की तारीख निर्धारित की है.

महिलाओं की भी भूमिका सामने आई

रांची पुलिस ने पिछले दिनों उत्पाद सिपाही परीक्षा से पहले धांधली की आशंका के बाद तमाड में छापेमारी की थी.इस दौरान उत्पाद सिपाही परीक्षा में धांधली करने की योजना बना रहे बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया था. इस कार्रवाई में कुल 164 आरोपियों को हिरासत में लिया गया था.अबतक की जांच में यह बात सामने आया है, कि इस गिरोह में अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह, आशीष कुमार और योगेश प्रसाद के नाम शामिल हैं. इस केस में अब तक 7 महिलाओं की संलिप्तता की पुष्टि हो चुकी है. इस पूरे धांधली के खिलाफ तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है.

ALSO READ: चाईबासा कोषागार से लाखों की अवैध निकासी का खुलासा, जांच शुरू, प्रशासन में हड़कंप 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *