JPSC JET 2026: छह शहरों में 434 केंद्रों पर कल होगी परीक्षा, कड़े सुरक्षा इंतजाम

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी नामांकन के लिए ली जाने वाली झारखंड पात्रता...

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी नामांकन के लिए ली जाने वाली झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) 26 अप्रैल को होगी. इस परीक्षा में राज्यभर के लगभग 1.75 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे. आयोग ने परीक्षा को कदाचार मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए सुरक्षा के आधुनिक इंतजाम किए हैं.

छह शहरों में बनाए गए 434 केंद्र

परीक्षा के सफल संचालन के लिए राज्य के रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग और देवघर में कुल 434 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. प्रशासन और आयोग ने इन केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

3 घंटे की नॉन-स्टॉप परीक्षा

परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी. पेपर-वन में 100 अंकों के 50 प्रश्न होंगे, जबकि पेपर-टू में 200 अंकों के 100 प्रश्न होंगे. फर्जीवाड़े को रोकने के लिए केंद्रों पर बायोमेट्रिक और आइरिस (आंखों की पुतली) वेरिफिकेशन की व्यवस्था रहेगी. रिपोर्टिंग के लिए परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य है. एडमिट कार्ड के साथ उपस्थिति पत्रक, एक वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य है.

सुधार का अंतिम मौका आज

यदि किसी अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र या विवरण में कोई त्रुटि है, तो आयोग ने 25 अप्रैल (आज) शाम 5 बजे तक हेल्पलाइन नंबर 8929883832 पर संपर्क करने का विकल्प दिया है. अभ्यर्थी सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच कॉल कर अपनी समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *