रांची: SSP ने भगवान जगन्नाथ का लिया आशीर्वाद, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

RANCHI: ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर पहुंचकर SSP राकेश रंजन ने पूजा-अर्चना की. उनके साथ सिटी एसपी पारस राणा भी मौजूद थे. पूजा-अर्चना के...

RANCHI: ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर पहुंचकर SSP राकेश रंजन ने पूजा-अर्चना की. उनके साथ सिटी एसपी पारस राणा भी मौजूद थे. पूजा-अर्चना के बाद SSP ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की.

SSP ने दिए निर्देश

SSP ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मंदिर की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके अलावा उन्होंने श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए बैरिकेडिंग और प्रवेश-निकास द्वारों का निरीक्षण किया.

SSP ने मंदिर परिसर में CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाने और एक अस्थायी कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्देश दिया. गौरतलब है कि मंदिर के एक गार्ड की गुरुवार रात हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

ALSO READ: गिरिडीह में गर्मी से राहत के लिए प्याऊ शुरू, राहगीरों को मिल रहा मुफ्त शर्बत और ठंडा पानी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *