RANCHI: राजधानी रांची में आज उस वक्त सियासी रणक्षेत्र में तब्दील हो गई जब बीजेपी महिला मोर्चा की हजारों कार्यकर्ता ‘INDI गठबंधन’ के खिलाफ सड़क पर उतर आई.महिला आरक्षण बिल के विरोध में विपक्षी गठबंधन के कथित अड़ियल रवैये के खिलाफ यह ‘आक्रोश मार्च’ निकाला गया, जिसमें नारी शक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा.
देश की आधी आबादी कभी माफ नहीं करेगी
हाथों में विरोध की तख्तियां और जुबां पर गठबंधन विरोधी तीखे नारों के साथ महिलाओं ने साफ संदेश दिया कि हक की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है.प्रदर्शनकारियों ने कड़े लहजे में कहा कि जो गठबंधन महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार देने के खिलाफ है, उसे राज्य और देश की आधी आबादी कभी माफ नहीं करेगी.
विपक्ष के विरोध को चुनौती दी
हजारों की संख्या में उमड़ी इस भीड़ ने न केवल विपक्ष के विरोध को चुनौती दी, बल्कि साफ कर दिया कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर अब किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
ALSO READ: रांची: SSP ने भगवान जगन्नाथ का लिया आशीर्वाद, सुरक्षा व्यवस्था का किए समीक्षा
