Khunti: नशा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई, अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Khunti: जिला पुलिस ने नशीला पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को एक कामयाबी हासिल की है. एसपी ऋषभ...

Khunti: जिला पुलिस ने नशीला पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को एक कामयाबी हासिल की है. एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मुरहू थाना क्षेत्र के नील फैक्ट्री के समीप छापेमारी कर करीब 980 ग्राम अवैध अफीम बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई:

एसपी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब दस बजे गुप्त सूचना मिली थी कि बंदगांव की ओर से कुछ तस्कर अफीम लेकर बेचने के लिए मुरहू की तरफ आने वाले हैं. वहीं, रांची की ओर से कुछ खरीदार भी वहां आने वाले हैं. सूचना की गंभीरता को देखते हुएएक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाईबासा मुख्य मार्ग पर स्थित नील फैक्ट्री के पास दबिश दी. वहां पुलिस ने देखा कि सड़क किनारे एक लाल-काले रंग की पल्सर और एक आर्मी ग्रीन रंग की बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी है। पास ही झाड़ियों के पास चार व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बातचीत कर रहे थे.

पुलिस टीम को देखते ही चारों तस्करों ने भागने की कोशिश की, हालांकि, सतर्क पुलिस बल ने घेराबंदी कर मौके से तीन आरोपियों को दबोच लिया.

ALSO READ: कुरूमगढ़ में दो वारदातों का खुलासा: नशे और खामोशी के बीच पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार आरोपी सलाखों के पीछे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *