Dumka: जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के हाड़ोरायडीह डोम टोला में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद हुआ है. मृतक की पहचान गोमे हांसदा के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को घर के आंगन से बरामद किया है.
हत्या की आशंका, जांच शुरू
मसलिया पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका जताई है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने हर पहलू से जांच शुरू कर दी है.
संदेह के आधार पर पूछताछ
पुलिस ने संदेह के आधार पर दो महिलाओं को पूछताछ के लिए थाना लाया है. मामले में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.
Also Read: झारखंड में ‘गजराज’ का तांडव, राज्य गठन के बाद से हाथियों ने ली 1550 जानें, मुआवजे में 150 करोड़ खर्च
घटना से पहले शराब सेवन की बात
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग बीते दिन संबंध में अपनी साली के घर गए थे, जहां उन्होंने शराब का सेवन किया था. ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मौत शनिवार को ही हो गई थी, लेकिन घटना की जानकारी गांव में देर से फैल पाई.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
