Click Here
Click Here

वृद्धाश्रम में गूंजी होली की खुशियां, इनर व्हील क्लब ने बांटा प्यार और अपनापन

रांची: इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा ओर से बरियातू स्थित नंदराज वृद्धाश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम बेहद...

रांची: इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा ओर से बरियातू स्थित नंदराज वृद्धाश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम बेहद स्नेह, उत्साह और अपनापन के माहौल में संपन्न हुआ.

कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब की अध्यक्षा सोमा भादुड़ी और सचिव अर्चना त्रिवेदी ने किया. इस दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ होली की खुशियां साझा की गईं.

add1

बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान

गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को रंगीन और खुशहाल बना दिया. बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान और खुशी देखते ही बन रही थी. पूरा वातावरण भावुक और आनंदमय हो गया.

क्लब की सदस्याओं ने अपने हाथों से बना स्वादिष्ट भोजन बुजुर्गों को प्रेमपूर्वक परोसा. इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष नीता नारायण, आई.पी.पी. दीपा चौहान, मीना सहाय, रीता वर्मा, कामिनी भारती और रंजू प्रकाश सहित कई सदस्याएं मौजूद रहीं.

क्लब की ओर से ऐसे सामाजिक और सेवा कार्य लगातार किए जाते रहे हैं. यह आयोजन भी समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सेवा भावना की एक खूबसूरत मिसाल बना.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *