गिरिडीह: ASP अजय का सराहनीय कदम, स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

Giridih: रांची जगुआर में एएसपी के पद पर पदस्थापित अजय कुमार ने आज गिरिडीह ब्लड बैंक पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया. वे एक...

Giridih: रांची जगुआर में एएसपी के पद पर पदस्थापित अजय कुमार ने आज गिरिडीह ब्लड बैंक पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया. वे एक शादी समारोह में शामिल होने गिरिडीह आए हुए थे.

हर 90 दिन में करते हैं रक्तदान

एएसपी अजय न सिर्फ हर 90 दिन में स्वयं रक्तदान करते हैं, बल्कि अन्य स्वस्थ लोगों को भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं.

Also Read: गिरिडीह में तेज रफ्तार ऑटो ने बाइकों को मारी टक्कर, छह घायल

लोगों से की खास अपील

रक्तदान के बाद उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि यदि आप स्वस्थ हैं, तो दानपात्र में दान करने की तरह ब्लड बैंक जाकर रक्तदान जरूर करें. आपके रक्तदान से किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है.

रक्तदान को बताया पुण्य का कार्य

उन्होंने कहा कि रक्तदान के जरिए हम किसी जरूरतमंद की मदद कर पुण्य के भागी बन सकते हैं. नियमित रक्तदान करने से व्यक्ति खुद भी स्वस्थ रहता है और दूसरों की जिंदगी बचाने में मदद करता है.

मौके पर कई लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर रेड क्रॉस के चेयरमैन अरविंद कुमार, प्रभारी डॉ. शोहेल अख्तर, संत कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *