हजारीबाग के दनुआ घाटी पहुंचे एसपी, आगजनी स्थल का लिया जायजा; सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

Hazaribagh. दनुआ घाटी में पिछले 24 घंटों के भीतर हुए लगातार हादसों और रविवार को ट्रेलर में लगी आग की घटना के...

Hazaribagh. दनुआ घाटी में पिछले 24 घंटों के भीतर हुए लगातार हादसों और रविवार को ट्रेलर में लगी आग की घटना के बाद हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार एक्शन मोड में नजर आए. रविवार दोपहर एसपी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की समीक्षा की.

ग्राउंड जीरो पर की समीक्षा

एसपी अमन कुमार ने दनुआ घाटी पहुंचकर उस स्थल का निरीक्षण किया जहां ट्रेलर में आग लगी थी. उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों से घटना के क्रम की विस्तृत जानकारी ली. एसपी ने इस बात की भी जांच की कि आग लगने के बाद राहत कार्य कितनी तेजी से शुरू हुआ और दमकल की स्थिति क्या थी.

अधिकारियों को सख्त निर्देश

हादसों को रोकने के लिए एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि घाटी क्षेत्र में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए. आग लगने के वास्तविक कारणों की तकनीकी जांच कराई जाए. सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर नजर रखी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

ALSO READ: गिरिडीह: ASP अजय का सराहनीय कदम, स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

प्रशासन की तत्परता से स्थिति सामान्य

एसपी ने बताया कि हालांकि घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल जरूर बना था, लेकिन पुलिस और स्थानीय प्रशासन की सक्रियता के कारण स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की.

एसपी अमन कुमार ने बताया कि हम दनुआ घाटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रहे हैं. लगातार हो रहे हादसे चिंता का विषय हैं और इनका गहन विश्लेषण कर सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *