Ranchi: रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राजधानी में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान शुरू किया गया है. इसके तहत जिले के सभी डीएसपी को अलग-अलग चौक-चौराहों और महत्वपूर्ण स्थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित जांच अभियान चलाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें: बोकारो: तेनुघाट स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में कोबरा सांप मिलने से मची अफरा-तफरी
