Chakradharpur: चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत केरा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कार्य इन दिनों युद्ध स्तर पर जारी है. क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल रही इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने, पंप हाउस निर्माण तथा जलमीनार निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है.
जलापूर्ति विभाग के सहायक अभियंता ई. सिद्धांत कुंडलना ने विभिन्न कार्य स्थलों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित एजेंसी को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया.

ALSO READ: बकाया वेतन और ओटी भुगतान की मांग को लेकर मजदूरों ने किया कार्य बहिष्कार
