कोडरमा एसपी की कार्रवाई, “ऑपरेशन ऑल आउट” में 61 अभियुक्त गिरफ्तार

Koderma. कुमार शिवाशीष, भा०पु०से०, पुलिस अधीक्षक कोडरमा के निर्देशन में दिनांक 25-26/04/2026 की रात्रि में कोडरमा पुलिस द्वारा वारंटियों एवं फरार अभियुक्तों...

Koderma. कुमार शिवाशीष, भा०पु०से०, पुलिस अधीक्षक कोडरमा के निर्देशन में दिनांक 25-26/04/2026 की रात्रि में कोडरमा पुलिस द्वारा वारंटियों एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु “ऑपरेशन ऑल आउट” चलाया गया. अभियान का मॉनिटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया. इस अभियान के दौरान जिले के सभी थाना की पुलिस टीमों द्वारा छापामारी कर कुल 61 वारंटियों एवं अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जो थानावार निम्नवत हैः-

थानावार गिरफ्तारी का आंकड़ा

थाना/ओ०पी० का नाम
गिरफ्तार अभियुक्तों की सं०
तिलैया थाना 19, कोडरमा थाना 04, चंदवारा थाना 07, डोमचांच थाना 10, जयनगर थाना 09, नवलशाही थाना 05, मरकच्चो थाना 02, तिलैया डैम ओ०पी० 02, सतगावां 03, कुल 61.

ALSO READ: बोकारो में बीसी एसोसिएशन का राज्यस्तरीय अधिवेशन, बैंक मित्रों ने उठाई हक की आवाज

इन गिरफ्तार अभियुक्तों में कई ऐसे वारंटी शामिल हैं, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे. जिनमें 12 वर्ष से फरार वारंटी रविन्द्र यादव पे० काली यादव साकिन बिरजामु थाना डोमचांच एवं 11 वर्ष से फरार वारंटी बिरजु शर्मा पे० चांदो शर्मा साकिन महुआटांड थाना तिलैया दोनों जिला कोडरमा भी हैं.

एसपी का सख्त संदेश

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया कि ऐसे अभियान आगे भी चलाए जाएंगे. कोडरमा जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. अपराध करने वाले अपराधी इस जिला क्षेत्र को छोड़ दें, अन्यथा उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से अपील करते हुए बताया कि जिले में शांति एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखने हेतु कोडरमा पुलिस प्रतिबद्ध है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *