Palamu: हैदरनगर थाना क्षेत्र के पंचपोखरी गांव निवासी परशुराम कुमार सिंह (करीब 46 वर्ष) का निधन हो गया. वह झारखंड पुलिस (JAP) में कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार, असम में चुनाव ड्यूटी पूरी करने के बाद वे पश्चिम बंगाल में तैनात थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और ब्रेन हेमरेज हो गया.
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
परशुराम कुमार सिंह, हुसैनाबाद में स्पेशल ब्रांच में कार्यरत जयराम सिंह के छोटे भाई थे. घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है और लोगों ने गहरा दुख जताया है. वहीं, परिजन हुसैनाबाद से कोलकाता पश्चिम बंगाल के लिए निकल गए हैं.
यह भी पढ़ें: छतरपुर पुलिस ने शराब तस्करी के बड़े खेल का किया भंडाफोड़, 840 लीटर अवैध स्पिरिट के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार
