Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची: NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने अनशन पर बैठे छात्रों से की मुलाकात, CM से आज ही बात करने का दिया भरोसा

Ranchi: चल रहे छात्र आंदोलन के बीच एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने अनशन स्थल पहुंचकर छात्र नेता राहुल क्रांति और...

NSUI

Ranchi: चल रहे छात्र आंदोलन के बीच एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने अनशन स्थल पहुंचकर छात्र नेता राहुल क्रांति और अन्य छात्रों से मुलाकात की. राहुल क्रांति समेत कुल चार छात्र बुधवार से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. मुलाकात के दौरान राहुल क्रांति ने विनोद जाखड़ को झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितता और सीट बेचने जैसे आरोपों से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि राज्य के छात्र वर्षों तक तैयारी कर परीक्षाएं देते हैं, लेकिन हर बार किसी न किसी वजह से भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है और योग्य अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो पाता.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात प्रस्तावित

छात्रों की बातें सुनने के बाद विनोद जाखड़ ने कहा कि वे झारखंड के छात्रों की समस्याओं को सरकार तक मजबूती से पहुंचाएंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बुधवार शाम उनकी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात प्रस्तावित है, जिसमें छात्रों की सभी मांगों और समस्याओं को विस्तार से रखा जाएगा. जाखड़ ने कहा कि एनएसयूआई पूरी मजबूती के साथ छात्रों के संघर्ष के साथ खड़ी है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी छात्रों की आवाज के साथ हैं. जब तक यह आंदोलन जारी रहेगा, संगठन छात्रों का साथ देता रहेगा.

AlsoRead:झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र छह अगस्त से, 7 को पेश होगा पहला अनुपूरक बजट, तैयारियों को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *