लोहरदगा/रांची: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए छोटानागपुर बॉक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष सोहराब अंसारी के परिवार से मुलाकात की.
पोते के आकस्मिक निधन से परिवार में शोक
कसियाडीह (किस्को) निवासी सोहराब अंसारी के पोते का रांची में आकस्मिक निधन हो गया था. इस दुखद खबर को सुनते ही धीरज प्रसाद साहू उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया.
“बच्चे को खोना सबसे बड़ी पीड़ा” — धीरज प्रसाद साहू
पूर्व सांसद ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपने बच्चे को खोना बेहद असहनीय पीड़ा होती है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को धैर्य रखने की अपील की.
हर संभव सहयोग का दिया भरोसा
धीरज प्रसाद साहू ने सोहराब अंसारी एवं उनके परिवार के सदस्यों से मिलकर संवेदनाएं प्रकट कीं और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया.
Read Also: जैक मैट्रिक रिजल्ट में चमकी लोहरदगा की साफिया रानी, 98.40% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान
स्थानीय लोगों ने दी श्रद्धांजलि
इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण और यूनियन के कई सदस्य भी मौजूद रहे. सभी ने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.
पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल
इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है. लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.
मानवीय पहल की हुई सराहना
स्थानीय लोगों ने पूर्व सांसद की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में उनका परिवार के साथ खड़ा होना समाज के लिए प्रेरणादायक है.
