जैक मैट्रिक रिजल्ट में चमकी लोहरदगा की साफिया रानी, 98.40% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान

Lohardaga: जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के परिणाम जारी होने के साथ ही जिले में खुशी और गर्व का माहौल है. इसी...

Lohardaga: जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के परिणाम जारी होने के साथ ही जिले में खुशी और गर्व का माहौल है. इसी क्रम में थाना टोली निवासी मुख्तार अंसारी की पुत्री साफिया रानी ने 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे लोहरदगा जिले का नाम रोशन किया है. उनकी इस शानदार उपलब्धि को लेकर क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं.

वरिष्ठ नेता से की शिष्टाचार मुलाकात

साफिया रानी की इस सफलता के बाद आज उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर धीरज प्रसाद साहू ने साफिया रानी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि साफिया जैसे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं समाज और देश का भविष्य हैं, जिनकी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर भी ऊंचा होता है.

ALSO READ: JPSC परीक्षा पर सियासत गरम: बाबूलाल मरांडी का हमला, युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को

उन्होंने आगे कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद इतनी उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करना अत्यंत सराहनीय है. यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने साफिया रानी को आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने और अपने लक्ष्य को ऊंचा रखने की सलाह दी.

इस दौरान साफिया रानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया. उन्होंने बताया कि उन्होंने निरंतर पढ़ाई, अनुशासन और समय प्रबंधन के बल पर यह सफलता हासिल की है. उनका लक्ष्य भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज के लिए कुछ बेहतर करना है.

परिवार के सदस्यों ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि साफिया ने पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. इस मौके पर कई स्थानीय लोग एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे, जिन्होंने साफिया रानी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *