हजारीबाग: शादी से लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, कार और हाईवा की भिड़ंत में दो की मौत

Hazaribagh: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो...

Hazaribagh: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ, जब बिहार में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे परिवार की कार सड़क किनारे खड़े एक हाईवा से टकरा गई.

खड़े हाईवा में पीछे से घुसी कार
मिली जानकारी के अनुसार, परिवार बिहार से वापस लौट रहा था. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पास चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे खड़े हाईवा में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई.

दो की मौके पर मौत, दो गंभीर
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में विद्या देवी और चंदन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, कार में सवार महावीर प्रसाद और अंकिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है.

जांच में जुटी पुलिस, घर में पसरा मातम
घटना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. खुशियों वाले घर में अचानक मातम छा गया है.

ALSO READ: झारखंड वेतन घोटाला: बोकारो ट्रेजरी से फर्जी निकासी मामले में एसआईटी की कार्रवाई, एक जवान गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *