Click Here
Click Here

सरकारी स्कूलों की ओर बढ़ा रुझान, पचंबा में नामांकन अभियान बना उत्सव

Giridih: पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय, पचंबा में “विद्यालय रूआर 2026” कार्यक्रम के तहत भव्य नामांकन अभियान का आयोजन किया गया....

Giridih: पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय, पचंबा में “विद्यालय रूआर 2026” कार्यक्रम के तहत भव्य नामांकन अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला मेहरा और विशिष्ट अतिथि उप महापौर सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे.

छात्राओं ने किया पारंपरिक स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत बाल संसद द्वारा अतिथियों के पारंपरिक स्वागत, तिलक और पुष्प वर्षा से हुई, जिससे पूरा विद्यालय परिसर उत्साह से भर उठा. छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को और भी जीवंत बना दिया. प्रधानाध्यापक सहित विद्यालय परिवार ने अतिथियों को पौधा एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

निजी स्कूल छोड़ सरकारी स्कूल में नामांकन

इस मौके पर निजी विद्यालयों से नाम कटवाकर सरकारी विद्यालय में नामांकन कराने वाले छात्र-छात्राओं के बीच पुस्तकों का वितरण किया गया. यह पहल सरकारी शिक्षा के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाती है.

Also Read: NewsWave Exclusive: झारखंड कृषि विभाग का डबल गेम: कागजों पर अदरक-ओल की खेती, करोड़ों की राशि में ‘बड़ी सेंधमारी’

बेहतर प्रदर्शन से बढ़ रहा भरोसा

प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि विद्यालय के छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सीएम एसओई पचंबा, बालिका उच्च विद्यालय पचंबा एवं प्लस टू उच्च विद्यालय गिरिडीह में आगे की पढ़ाई के लिए नामांकन ले रहे हैं. उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

जनप्रतिनिधियों ने की सराहना

महापौर प्रमिला मेहरा ने विद्यालय के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यहां के शिक्षक-शिक्षिकाएं बेहतरीन कार्य कर रहे हैं. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें, ताकि वे शिक्षित होकर देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकें.

नगर निगम का सहयोग रहेगा जारी

वहीं उप महापौर सुमित कुमार ने विद्यालय की व्यवस्था और शैक्षणिक माहौल की प्रशंसा करते हुए कहा कि नगर निगम इस विद्यालय को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने रूआर कार्यक्रम के तहत नामांकन बढ़ाने में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. इस दौरान पांच नए छात्रों का नामांकन भी किया गया.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं तनुप्रिया, स्वीटी कुमारी, माया मरियम हांसदा, पूनम कुमारी सहित विद्यालय प्रबंधन समिति, माता समिति के सदस्य, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *