Click Here
Click Here

राष्ट्रीय आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला का उद्घाटन, मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की ने प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह

Ranchi: संत मारिया उच्च विद्यालय, चुंड मांडर में सोमवार को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स झारखंड द्वारा राष्ट्रीय आर्ट एंड क्राफ्ट विषय पर...

Ranchi: संत मारिया उच्च विद्यालय, चुंड मांडर में सोमवार को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स झारखंड द्वारा राष्ट्रीय आर्ट एंड क्राफ्ट विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन शिल्पा नेहा तिर्की, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार ने किया.

सम्मान समारोह और प्रमाण पत्र वितरण

इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स झारखंड के प्रशासक एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी भी उपस्थित रहे. मंत्री ने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्काउट-गाइड छात्र-छात्राओं को राष्ट्रपति द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र वितरित किए. साथ ही राष्ट्रीय जंबूरी में सात दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को जंबूरी प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासी घमासान, पूर्णिमा साहू का विपक्ष पर हमला

मंत्री ने दिया प्रेरणादायी संदेश

अपने संबोधन में मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की ने कहा कि जिन बच्चों को यह सम्मान और प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है, वे देश के भाग्यशाली बच्चे हैं. उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियों से बच्चों को रेलवे समेत अन्य शिक्षण संस्थानों एवं करियर के अवसरों में प्राथमिकता मिल सकती है. उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का संदेश दिया.

कार्यक्रम में दिल्ली से आए सहायक निदेशक बबलू गोस्वामी ने भी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया. मौके पर डॉ दिलीप कुमार, समीर कुमार चौधरी, मंजू कुमारी, राम रतन महतो, ज्योति सिंह, बबलू ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

इस राष्ट्रीय कार्यशाला में बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ तथा नॉर्दर्न रेलवे समेत देश के विभिन्न राज्यों और संस्थानों से प्रतिभागियों ने भाग लिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *