नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासी घमासान, पूर्णिमा साहू का विपक्ष पर हमला

Ranchi: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासी तापमान तेज हो गया है. भाजपा नेत्री और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू...

Ranchi: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासी तापमान तेज हो गया है. भाजपा नेत्री और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकार के मुद्दे पर विपक्ष का असली चेहरा सामने आ गया है.

संसद में मौका, विपक्ष पर आरोप

प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि संसद में 16-17 अप्रैल को देश की आधी आबादी को बराबरी का हक देने का ऐतिहासिक मौका था. लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध कर महिलाओं के साथ “सीधा विश्वासघात” किया. उन्होंने नरेंद्र मोदी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं को अधिकार देना कोई एहसान नहीं. बल्कि उनका हक है.

अमित शाह के बयान का जिक्र

पूर्णिमा साहू ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो दल वर्षों तक महिलाओं को राजनीति में बराबरी नहीं दे सके. वही आज उनके अधिकारों के रास्ते में खड़े हैं. उन्होंने अमित शाह के बयान का हवाला देते हुए कहा कि परिसीमन से किसी राज्य का नुकसान नहीं होगा. बल्कि न्यायपूर्ण प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा. फिर भी विपक्ष भ्रम फैला रहा है.

Also Read: कांग्रेस का नया संगठन मॉडल लागू, जवाबदेही तय कर चुनावी मोड में पार्टी, जानें किन्हें मिली क्या जिम्मेदारी

राजनीति बनाम अधिकार

उन्होंने कहा कि 2023 में जब यह बिल पेश हुआ था. तब विपक्ष ने विरोध नहीं किया. लेकिन अब लागू होने के समय विरोध उनकी राजनीति को उजागर करता है. “यह सिर्फ वोट की राजनीति है. महिलाओं के हक से कोई लेना-देना नहीं.” उन्होंने कहा.

महिलाओं को दिया संदेश

साहू ने कहा कि आज की महिलाएं जागरूक हैं और अपने अधिकार लेना जानती हैं. “अब महिलाएं चुप नहीं बैठेंगी. हर मंच पर अपनी आवाज बुलंद करेंगी.” उन्होंने जोर देकर कहा.

मशाल जुलूस का ऐलान

इस मुद्दे को लेकर भाजपा अब सड़क पर उतरने की तैयारी में है. उन्होंने ऐलान किया कि 28 अप्रैल को शाम 5 बजे जिला स्कूल मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक हजारों महिलाओं के साथ विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा. इसे उन्होंने “नारी सम्मान और अधिकार की निर्णायक लड़ाई” बताया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *