Click Here
Click Here

सिमडेगा: ग्रामीणों ने बिजली विभाग में बोला हल्ला, डेढ़ वर्ष से खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग

Simdega: सिमडेगा के ठेठईटांगर प्रखंड के मुंडालटोली पाहनटोली के दर्जनों ग्रामीणों ने आज बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के दफ्तर पहुंचकर हल्ला...

Simdega electricity department
बिजली विभाग पहुंचे ग्रामीण

Simdega: सिमडेगा के ठेठईटांगर प्रखंड के मुंडालटोली पाहनटोली के दर्जनों ग्रामीणों ने आज बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के दफ्तर पहुंचकर हल्ला बोलते हुए ट्रांसफार्मर की मांग की. दरअसल, मुंडल पाहन टोली का ट्रांसफार्मर डेढ़ वर्षों से खराब है. ग्रामीण बिजली को लेकर काफी परेशान हैं.

ऐसे में इस वर्ष झुलसती गर्मी के बीच आज ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया और पूरा गांव उठकर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के दफ्तर में आ धमका. ग्रामीणों का हुजूम और उनकी परेशानी को सुनकर कार्यपालक अभियंता ने उन्हें कल सुबह ट्रांसफार्मर देने की बात कही. इस गांव के ट्रांसफार्मर बनने में हुई देर का जब कारण पूछा गया, तो कार्यपालक अभियंता ने बताया कि बीच में ट्रांसफार्मर में डालने वाला तेल विभाग के पास नहीं था. कुछ दिनों पहले तेल आया है, जिसके बाद एक एक कर सभी खराब पड़े ट्रांसफार्मरों को बनाया जा रहा है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: लोहरदगा: स्थानीय युवाओं को रोजगार पर फोकस, यूनियन के प्रयास से 12 युवाओं को हिंडाल्को में मिली नौकरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *