स्कूल की घुड़सवारी क्लास बनी हादसे का मैदान, 5वीं के छात्र को 7 फ्रैक्चर

बिना सेफ्टी गियर घोड़े पर बैठाया, दीवार से टकराने पर बच्चा गंभीर रूप से हुआ घायल, परिजन ने दर्ज कराया केस Ranchi:...

  • बिना सेफ्टी गियर घोड़े पर बैठाया, दीवार से टकराने पर बच्चा गंभीर रूप से हुआ घायल, परिजन ने दर्ज कराया केस

Ranchi: कांके थाना क्षेत्र स्थित बुकरू के एक निजी स्कूल में घुड़सवारी प्रशिक्षण के दौरान 5वीं कक्षा के छात्र के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह मामला सीएमपीडीआई कॉलोनी निवासी सऊद अनवर के आवेदन पर दर्ज किया गया है, जिनके नाबालिग पुत्र अशर अनवर इस हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गए. आवेदन के अनुसार, स्कूल परिसर में घुड़सवारी प्रशिक्षण सत्र चल रहा था. इस दौरान छात्र ने प्रशिक्षक से सेफ्टी गियर (हेलमेट व अन्य सुरक्षा उपकरण) पहनने की अनुमति मांगी, लेकिन आरोप है कि प्रशिक्षक ने लापरवाही बरतते हुए बिना सुरक्षा उपकरण के ही घुड़सवारी करने को कहा. कुछ ही देर में घोड़ा अनियंत्रित हो गया और दीवार से टकरा गया. इससे छात्र उछलकर दीवार से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया. कांके थाना पुलिस ने इस मामले में विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य और संबंधित प्रशिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: बोकारो वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: गोमिया के तुलबुल में अवैध आरा मिलों पर छापेमारी, 5 ट्रैक्टर लकड़ी और मशीनें जब्त, 5 गिरफ्तार

हाथ में चार, दाएं हाथ में दो फ्रैक्चर, जांघ की हड्डी टूटने, सिर में गंभीर चोट

घटना में बच्चे के बाएं हाथ में चार, दाएं हाथ में दो फ्रैक्चर, जांघ की हड्डी टूटने, सिर में गंभीर चोट और पेट के अंदरूनी हिस्से में रक्तस्राव जैसी गंभीर चोटें आईं. हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज और सर्जरी करानी पड़ी. परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रबंधन ने शुरू में चोट को मामूली बताकर वास्तविक स्थिति छुपाने की कोशिश की, जबकि बच्चे की हालत गंभीर थी. शिकायत में घुड़सवारी प्रशिक्षक की लापरवाही, सुरक्षा मानकों की अनदेखी, घोड़े पर नियंत्रण में विफलता और स्कूल प्रबंधन की उदासीनता को हादसे का कारण बताया गया है.

यह भी पढ़ें: 12 दिन बाद भी नहीं मिले करण-अर्जुन-शिवा, भाजपा का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोगों ने निकाला मशाल जुलूस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *