Click Here
Click Here

रांची के कई इलाकों में कल बिजली कटौती, जरूरी काम समय से पहले निपटा लें

Ranchi: राजधानी में रविवार को बिजली विभाग की ओर से विभिन्न तकनीकी और रखरखाव कार्य किए जाएंगे. इसके चलते शहर के कई...

Ranchi: राजधानी में रविवार को बिजली विभाग की ओर से विभिन्न तकनीकी और रखरखाव कार्य किए जाएंगे. इसके चलते शहर के कई इलाकों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. बिजली विभाग के अनुसार, हरमू क्षेत्र में फीडर के रखरखाव, पेड़ों की छंटाई और नए फीडर को जोड़ने का कार्य किया जाना है. इस वजह से आनंदपुरी, हरमू बाजार, वीर कुंवर सिंह चौक, जत्रा मैदान, टुंगरी टोली, चेतन टोली, बाली बगीचा, पुरण विहार, बुद्ध विहार, शिवदयाल नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी. वहीं तुपुदाना क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नया 5 एमवीए ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया जाएगा. इसके साथ कुछ आवश्यक मरम्मत कार्य भी किए जाएंगे. इस कारण एंसिलरी, पुराना एंसिलरी और कार्टून फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी.

यह भी पढ़ें: स्कूल की घुड़सवारी क्लास बनी हादसे का मैदान, 5वीं के छात्र को 7 फ्रैक्चर

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *