Click Here
Click Here

डीवीसी बोकारो थर्मल पावर प्लांट में बिजली उत्पादन ठप

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के 500 मेगावाट वाले ए पावर प्लांट में सोमवार की सुबह लगभग साढ़े नौ...

DVC Bokaro Thermal
डीवीसी बोकारो थर्मल पावर प्लांट

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के 500 मेगावाट वाले ए पावर प्लांट में सोमवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे बिजली उत्पादन ठप हो गई. पावर प्लांट के ब्याॅलर में टयूब लीकेज के कारण एवं मरम्मत को लेकर ही प्लांट को बंद किया गया. जिस समय पावर प्लांट की यूनिट को बंद किया गया, उस समय 290 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा था.

टयूबलीकेज के मरम्मत को ठीक कर चालू करने में दो से तीन दिनों का समय लगेगा. इस संबंध में डीवीसी के वरीय जीएम ओएंडएम मधुकर श्रीवास्तव से जब दो बार संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें:  गृह प्रवेश दिवस को लेकर उपायुक्त ने BDO के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *