Click Here
Click Here

दो माह से एसटीपी कार्य के कारण स्वामी विवेकानंद मैदान की स्थिति बदहाल

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित स्वामी विवेकानंद मैदान में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए पाइप बिछाने का कार्य विगत...

Vivekananda Maidan
स्वामी विवेकानंद मैदान की स्थिति

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित स्वामी विवेकानंद मैदान में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए पाइप बिछाने का कार्य विगत दो माह से चल रहा है, जिसके कारण आधे मैदान की स्थिति काफी बदतर हो गई है. आईएसएलएस फाइव तक सिवेज के लिए पाइप लाइन बिछाने के कारण पोकलेन से आधे से ज्यादा मैदान की खुदाई कर दी गई है. पाइप बिछाने के दौरान की गई खुदाई से तीन बार छह इंच का मेन वाटर सप्लाई पाइपलाइन फट गया, जिसके कारण स्थिति और भी खराब हो गई है.

10 से 15 दिनों के भीतर कार्य पूरा करने का दावा

मैदान की स्थिति खराब हो जाने के कारण दो माह से लोगों को माॅर्निंग वाॅक में तथा बच्चों एवं एथलीटों को खेलने एवं प्रैक्टिस करने में दिक्कतें हो रही है. रामनवमी के पूर्व से कार्य आरंभ किया गया, जो कि पूरा नहीं हो रहा है. दामोदर बचाओ आंदोलन के बोकारो जिला सह संयोजक श्रवण सिंह ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन एवं कार्यरत कंपनी द्वारा एचडीडी मशीन द्वारा कार्य किया जाता, तो आज मैदान की जो दुदर्शा हुई है, वह नहीं होती. उन्होंने कार्य शीघ्र पूरा कर मैदान को पूर्व की तरह करवाने की मांग डीवीसी के एचओपी से की है. मामले पर डीवीसी के कंस्ट्रक्शन हेड देव प्रसाद खां ने बताया कि अगले 10 से 15 दिनों के भीतर कार्य पूरा कर मैदान को पहले की तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: डीवीसी बोकारो थर्मल पावर प्लांट में बिजली उत्पादन ठप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *