Click Here
Click Here

गृह प्रवेश दिवस को लेकर उपायुक्त ने BDO के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

Chakradharpur: आगामी 28 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित “गृह प्रवेश दिवस” कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला उपायुक्त ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम...

DC Review Meeting
उपायुक्त ने BDO के साथ की समीक्षा बैठक

Chakradharpur: आगामी 28 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित “गृह प्रवेश दिवस” कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला उपायुक्त ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए.

सभी घरों पर बैनर लगाने का निर्देश

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गृह प्रवेश के लिए चयनित सभी आवास पूरी तरह तैयार स्थिति में हों. इसमें रंग-रोगन, खिड़की-दरवाजे, लाइटिंग सहित सभी बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. साथ ही सभी घरों पर गृह प्रवेश से संबंधित बैनर लगाने एवं हल्की सजावट करने को कहा गया. उन्होंने पूजा सामग्री जैसे नारियल, लड्डू, अगरबत्ती आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इसके अलावा लाभुकों को एक कुकर, घर की चाभी, कट-आउट एवं ताला-चाभी उपलब्ध कराने तथा घर के बाहर पौधारोपण कराने पर भी विशेष जोर दिया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

अन्य योजनाओं की भी की गई समीक्षा

बैठक में यह भी तय किया गया कि “गृह प्रवेश दिवस” कार्यक्रम प्रत्येक माह आयोजित किया जाएगा, जिसमें कम से कम 200 आवासों का गृह प्रवेश कराने का लक्ष्य रखा गया है. इसके साथ ही उपायुक्त ने अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की. उन्होंने मनरेगा के तहत परिसंपत्तियों के वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों (AWC) की स्थिति की समीक्षा, आगामी 28 जून तक सभी पंचायत भवनों के रंग-रोगन, रक्तदान को बढ़ावा देने तथा विद्यालयों में ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए.

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा.

यह भी पढ़ें: अमन और भाईचारा मजबूत करने के लिए अंजुमन इस्लामिया प्रतिनिधिमंडल ने की SDPO से मुलाकात

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *