Entertainment Desk: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में निर्माता एकता कपूर दर्शकों को लगातार चौंकाने वाले ट्विस्ट और सरप्राइज दे रही हैं. यही वजह है कि बीते हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में यह शो ‘अनुपमा’ को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच गया.

हालांकि, ट्विस्ट और टर्न का यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है. मेकर्स जल्द ही शो में ऐसा बड़ा मोड़ लाने की तैयारी में हैं, जो दर्शकों को बांधे रखेगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि तुलसी (Smriti Irani) के सामने इस बार कैसी नई चुनौती आने वाली है-जानिए पूरी डिटेल्स.
तुलसी की जिंदगी में आने वाला है बड़ा तूफान
तुलसी की जिंदगी में गौतम की वापसी के बाद अब एक और बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ दस्तक देने वाला है. लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच खबर है कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में आकाशदीप सैगल की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है.

पहले सीजन में अंश गुजराल के किरदार से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाले आकाशदीप इस बार सिर्फ वापसी नहीं कर रहे, बल्कि कहानी में एक ऐसा नया ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं जो पूरे ट्रैक को बदल सकता है. कहा जा रहा है कि उनका यह किरदार पहले से कहीं ज्यादा रहस्यमयी और असरदार होगा, जिससे तुलसी की जिंदगी में नए संघर्ष और बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं.
नए किरदार में होगी एंट्री
आकाशदीप सैगल का इस शो में कमबैक तो तय माना जा रहा है, लेकिन वह अपने पुराने किरदार ‘अंश’ के रूप में नहीं बल्कि एक नए और चौंकाने वाले कैरेक्टर में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इस बार अपने बेटे ‘रेयांश’ या ‘रियो’ के रूप में एंट्री कर सकते हैं. कहानी में यह मोड़ और भी दिलचस्प है क्योंकि अंश गुजराल का बेटा करण के साथ रहता है और उसी को अपना पिता मानता है.

जल्द ही शो में इस बड़े राज से पर्दा उठने वाला है, जब तुलसी अपने पोते से आमने-सामने होगी और उसे देखकर पूरी तरह हैरान रह जाएगी, क्योंकि वह हूबहू अपने बेटे अंश की तरह दिखता है.
फैंस को कैसे मिला वापसी का हिंट?
दरअसल, कुछ समय पहले मेकर्स ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का एक प्रोमो जारी किया था, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी. इस प्रोमो में तुलसी एक तस्वीर हाथ में लिए अपने अतीत की दर्दनाक यादों में खोई नजर आती हैं.

इसी सीन को देखकर फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि अंश के हमशक्ल या उनके बेटे का किरदार शो में एंट्री कर सकता है, जिससे कहानी में एक बड़ा और इमोशनल ट्विस्ट आने वाला है.
कहानी में बड़ा इमोशनल ट्विस्ट
जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के पहले सीजन में तुलसी अपने ही बेटे अंश गुजराल को उसकी गलत हरकतों के बाद गोली मार देती है, लेकिन यह दर्द उसके दिल में हमेशा बना रहता है.
Also Read: प्रेग्नेंसी के बीच भी काम जारी, ‘Raka’ में दीपिका का होगा सबसे अहम किरदार
फिलहाल आकाशदीप सैगल सिर्फ ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में ही नहीं, बल्कि प्रियंका चाहर चौधरी के शो ‘नागिन 7’ (Naagin 7) में भी नजर आ रहे हैं, जहां वह चंगिस्तानी और कनिका मान के पिता का किरदार निभा रहे हैं.
