मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, ग्लोबल ऑयल मार्केट में बनी उथल-पुथल

Buisness Desk: आज मंगलवार यानी 28 अप्रैल को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जबकि मिडिल-ईस्ट...

Buisness Desk: आज मंगलवार यानी 28 अप्रैल को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जबकि मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और प्रमुख एनर्जी शिपिंग मार्ग होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के बंद होने की आशंकाओं के बीच ग्लोबल ऑयल मार्केट में अस्थिरता का माहौल है.

देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये के पार 

आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही. वहीं मुंबई में पेट्रोल 103.50 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 105.41 रुपये, बेंगलुरु में 102.92 रुपये और चेन्नई में 100.90 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया. यानी कई प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमतें अब भी 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बनी हुई हैं.

डीजल के दाम भी स्थिर, लेकिन कई शहरों में ऊंचे स्तर पर

डीजल की कीमतों में भी आज कोई बदलाव नहीं देखा गया. दिल्ली में डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 90.03 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया. वहीं चेन्नई (92.39 रुपये), कोलकाता (92.02 रुपये) और बेंगलुरु (90.99 रुपये) में डीजल की कीमतें अपेक्षाकृत ज्यादा रहीं.

Also Read: पुलिस अफसरों के बीच लाइव लोकेशन का खौफ, पढ़िये कैसे छूट रहा पसीना और बढ़ रही BP

ग्लोबल ऑयल मार्केट में जारी उथल-पुथल

घरेलू स्तर पर कीमतें स्थिर रहने के बावजूद इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़े हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड 106 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि यूएस क्रूड 95 डॉलर के करीब पहुंच गया है. पिछले सप्ताह यह अब तक की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त दर्ज कर चुका है.

होर्मुज स्ट्रेट और भू-राजनीतिक तनाव बना कारण

तेल कीमतों में इस उछाल के पीछे अमेरिका-ईरान के बीच रुकी हुई शांति वार्ता और होर्मुज जलडमरूमध्य में बाधित होती आवाजाही प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं. यह रास्ता दुनिया के कुल तेल परिवहन का लगभग पांचवां हिस्सा संभालता है. टैंकरों की सीमित आवाजाही और सप्लाई में कमी के चलते वैश्विक बाजार में दबाव बना हुआ है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *