हजारीबाग: सवाल पूछने पर पत्रकारों के साथ बदसलूकी, मंत्री के समर्थकों पर मारपीट का आरोप

Hazaribagh: जिले में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमले की एक शर्मनाक घटना सामने आई है. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के...

Hazaribagh: जिले में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमले की एक शर्मनाक घटना सामने आई है. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ बदसलूकी और मारपीट की गई. आरोप है कि यह हंगामा स्वास्थ्य मंत्री के समर्थकों द्वारा किया गया, जब पत्रकारों ने मंत्री से जनहित से जुड़ा एक सवाल पूछा.

जाने क्या घटना का पूरा घटनाक्रम

मंगलवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे. वे सोमवार को पौता जंगल से बरामद हुए एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शवों के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने और स्थिति का जायजा लेने आए थे. मंत्री ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया, लेकिन जैसे ही वह अस्पताल से बाहर निकलने लगे, पत्रकारों ने उनसे चतरा विमान हादसे।के पीड़ितों को मिलने वाले मुआवजे को लेकर सवाल किया.

सवाल पूछना पड़ा भारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चतरा हादसे पर सवाल सुनते ही मंत्री के समर्थक उग्र हो गए. जवाब देने के बजाय समर्थकों ने पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद पत्रकारों के साथ मारपीट की गई. यह पूरी घटना कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें समर्थकों का आक्रामक रवैया साफ नजर आ रहा है. मेडिकल कॉलेज जैसे सार्वजनिक और संवेदनशील स्थान पर पत्रकारों के साथ मारपीट होना पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी पर सवाल खड़े करता है.

ALSO READ: 8 साल से लापता बेटी, अब 2 लाख इनाम, हाईकोर्ट के बाद पुलिस एक्शन में 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *