रांची: डोरंडा में सनसनीखेज हत्याकांड, बेटी ने ही रची मां की हत्या की साजिश, कब्र खोदकर निकाला गया शव

Ranchi: राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित मनिटोला में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला की...

Ranchi: राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित मनिटोला में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस जांच में पता चला है कि महिला की स्वाभाविक मौत नहीं हुई थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी. इस मामले में पुलिस ने मृतिका की सगी बेटी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

कब्र खोदकर निकाला गया शव

मामले की गंभीरता और हत्या के संदेह को देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी की मौजूदगी में मृतिका के शव को कब्र से बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है, ताकि मौत के सटीक कारणों और हत्या के तरीके का पता लगाया जा सके.

बेटी ही निकली मुख्य साजिशकर्ता

सूत्रों के अनुसार, शुरुआती तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि मृतिका की बेटी ने ही अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने मृतिका की बेटी और उसके दो अन्य सहयोगियों को हिरासत में लिया है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे के असली मकसद (संपत्ति विवाद या आपसी रंजिश) का पता लगाया जा सके.

ALSO READ: चतरा में अफीम तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, पंजाब के दो समेत 4 तस्कर गिरफ्तार 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *