Ranchi: झारखंड के कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा के बयानों को आधारहीन और राजनीति से प्रेरित करार देते हुए कहा कि सरकार मामले की पूरी पारदर्शिता के साथ जांच करा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. राकेश सिन्हा ने स्पष्ट किया कि सरकार ने विभागीय समिति, सीआईडी और एसआईटी का गठन किया है, जो दर्शाता है कि सरकार मामले को दबाने के बजाय इसकी तह तक जाने के लिए प्रतिबद्ध है.
एसआईटी पर सफाई
जांच की समयसीमा पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वित्तीय मामलों में जल्दबाजी के बजाय साक्ष्यों की मजबूती जरूरी है. एजेंसियों को बिना किसी राजनीतिक दबाव के स्वतंत्र काम करने देना चाहिए. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सीबीआई और ईडी की मांग करना भाजपा के दोहरे चरित्र को उजागर करता है. भाजपा का असल उद्देश्य सच्चाई जानना नहीं, बल्कि राज्य सरकार की छवि धूमिल करना है.
ALSO READ: महिला आरक्षण पर कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा नीयत साफ नहीं, इसे तुरंत लागू करे सरकार
