Click Here
Click Here

गिरिडीह : NEET (UG) को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, 3 मई को 3 केंद्रों पर 1320 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Giridih: NEET (UG) 2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है....

Giridih: NEET (UG) 2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है. यह परीक्षा आगामी 03 मई को जिले के तीन निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. उपायुक्त रामनिवास यादव ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें : महिला आरक्षण पर कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा नीयत साफ नहीं, इसे तुरंत लागू करे सरकार

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

इन तीन परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

– डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, पचंबा 480 परीक्षार्थी
– गिरिडीह प्लस टू उच्च विद्यालय 360 परीक्षार्थी
– सर जेसी बोस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, 480 परीक्षार्थी
इन सभी केंद्रों पर कुल 1320 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

दिशा निर्देशों का कड़ाई से करें पालन : डीसी

उपायुक्त ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया है कि परीक्षा संचालन से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें. साथ ही किसी भी आपातस्थिति में त्वरित कार्रवाई हो. सभी केंद्रों पर पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बिजली और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : झारखंड ट्रेजरी घोटाला : भाजपा ने लगाया जांच दबाने का आरोप

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रवेश के समय परीक्षार्थियों की सघन जांच होगी और मोबाइल फोन सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

प्रशासन की अपील

उपायुक्त ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और सभी नियमों का पालन करते हुए परीक्षा में शामिल हों. जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा का आयोजन पूरी तरह निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से कराया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *