Click Here
Click Here

गिरिडीह में जनता दरबार, उप विकास आयुक्त ने शिकायतों के शीघ्र निपटारे के दिए निर्देश

Giridih: जिले में सुशासन और जनहित को प्राथमिकता देते हुए उप विकास आयुक्त श्रीमती स्मृता कुमारी ने आयोजित जनता दरबार में आम...

Giridih: जिले में सुशासन और जनहित को प्राथमिकता देते हुए उप विकास आयुक्त श्रीमती स्मृता कुमारी ने आयोजित जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना. इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने जमीन विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, पेयजल की समस्या, आवास, पेंशन और राशन कार्ड सहित कई मुद्दे उठाए.

संवेदनशीलता के साथ सुनवाई

उप विकास आयुक्त ने सभी आवेदकों की बात धैर्य और संवेदनशीलता के साथ सुनी. उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर शिकायत का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: गिरिडीह : NEET (UG) को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, 3 मई को 3 केंद्रों पर 1320 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

प्राथमिकता के आधार पर निपटारा

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें. गंभीर मामलों में मौके पर जाकर स्थिति का आकलन करने और जल्द समाधान देने को कहा गया.

योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

उप विकास आयुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन का लक्ष्य है. इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने की जरूरत है. इस मौके पर जिला नजारत उप समाहर्ता श्री आशुतोष ठाकुर सहित कई अधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *