Click Here
Click Here

हजारीबाग-बरही मार्ग पर सफर होगा आसान, इचाक में 53.83 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाईओवर

Ranchi/Hazaribagh: झारखंड में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक बड़ा कदम उठाया...

Ranchi/Hazaribagh: झारखंड में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक बड़ा कदम उठाया है. राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर स्थित इचाक में जल्द ही फ्लाईओवर निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा है. इस परियोजना के लिए NHAI के रांची क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा हरी झंडी दे दी गई है जिससे रांची-पटना मुख्य मार्ग पर यातायात को नई रफ्तार मिलेगी. हजारीबाग और बरही के बीच स्थित इचाक क्षेत्र फिलहाल भारी ट्रैफिक दबाव और संभावित दुर्घटना क्षेत्र के रूप में जाना जाता है. इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए NHAI ने 53.83 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण करेगा.

सर्विस रोड और स्लिप रोड का भी होगा निर्माण

परियोजना के तहत केवल फ्लाईओवर ही नहीं बल्कि इचाक में सर्विस रोड और हजारीबाग बाईपास क्षेत्र में स्लिप रोड का भी निर्माण किया जाएगा. इससे स्थानीय निवासियों और लंबी दूरी के यात्रियों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: पेसा नियमावली पर रांची में राज्यस्तरीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस, बोलीं मंत्री दीपिका–पेसा नियमावली अब सिर्फ कागजी दस्तावेज तक सीमित नहीं

18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य

NHAI ने इस परियोजना के लिए एजेंसी का चयन कर लिया है और उसे 18 महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं. कार्य के दौरान गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है. प्राधिकरण का मानना है कि यह फ्लाईओवर न केवल यात्रा को सुरक्षित बनाएगा बल्कि क्षेत्र में औद्योगिक और सामाजिक विकास को भी गति प्रदान करेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *