गिरिडीह गोलीबारी मामला: फ़रारी के दौरान नाच का आनंद ले रहा था मुख्य आरोपी शिवम आजाद, दुर्गापुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार

गिरिडीह: गिरिडीह नगर निगम चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद पचंबा थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस को...

arresting
arresting

गिरिडीह: गिरिडीह नगर निगम चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद पचंबा थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मामले का मुख्य आरोपी शिवम आजाद, जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा था, उसे पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर (अंडाल) एयरपोर्ट से पुलिस ने धर दबोचा है.

नाच का आनंद लेकर भागने की थी फिराक:

जानकारी के अनुसार, गिरिडीह से भागने के बाद शिवम आजाद छिपते-छिपाते लच्छीपुर पहुंचा था. बताया जा रहा है कि वहां उसने नाच-गाने के कार्यक्रम का आनंद लिया और पुलिस को चकमा देने की कोशिश की. इसके बाद वह राज्य से बाहर निकलने की योजना के साथ दुर्गापुर एयरपोर्ट पहुंचा. वह फ्लाइट पकड़कर कहीं दूर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की पैनी नजर और सटीक सूचना के कारण उसे टेक-ऑफ से पहले ही पकड़ लिया गया.
Read Also: झारखंड राज्य महिला आयोग निष्क्रिय, 5 साल 8 माह से अध्यक्ष–सदस्य नहीं

क्या था पूरा मामला?:

यह पूरा विवाद गिरिडीह नगर निगम चुनाव की समाप्ति के बाद शुरू हुआ. पचंबा थाना क्षेत्र के आजाद नगर अनुसूचित जाति टोला में शिवम आजाद और उसके सहयोगियों ने कथित तौर पर अंधाधुंध फायरिंग की थी. इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी और पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी का भारी दबाव था.
शिवम की गिरफ्तारी के बाद गिरिडीह पुलिस की एक विशेष टीम उसे वापस लाने के लिए दुर्गापुर रवाना हो चुकी है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए अन्य संदिग्धों पर भी शिकंजा कसा है.पचंबा निवासी विशाल मंडल और छह-सात अन्य लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. सभी संदिग्धों से नगर थाना में कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सके.

Read Also: रांची में पुलिस का बड़ा एक्शन: देर रात होटलों में छापेमारी और चलाया गया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *