रांची में सुधा दूध के दाम बढ़ गए हैं.बुधवार से यह नई दर लागू हो गई है. कॉम्फेड (सुधा) ने विभिन्न कच्चे पदार्थों, सामग्रियों और परिवहन खर्च में वृद्धि के कारण दूध के दामों में बढ़ोतरी की है.

नई कीमतें:-
• सुधा हेल्दी: 500 एमएल – 28 रुपये, 1 लीटर – 55 रुपये
• सुधा शक्ति: 500 एमएल – 31 रुपये, 1 लीटर – 61 रुपये
• सुधा गोल्ड: 500 एमएल – 34 रुपये, 1 लीटर – 67 रुपये
• 6 लीटर पैक: सुधा शक्ति – 363 रुपये, सुधा हेल्दी – 327 रुपये

