CM हेमंत सोरेन ने सेंटेविटा अस्पताल पहुंचकर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर का जाना हाल

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची के एचबी रोड स्थित सेंटेविटा अस्पताल पहुंचे. वहां उन्होंने राज्य के वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण...

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची के एचबी रोड स्थित सेंटेविटा अस्पताल पहुंचे. वहां उन्होंने राज्य के वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर से मुलाकात की जो फिलहाल स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अस्पताल में इलाजरत हैं.

अस्पताल पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री से भेंट की और उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली. इस दौरान मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से भी बातचीत की और मंत्री जी के उपचार के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की.

Also Read: हाईकोर्ट के पुराने भवन में फिर होगी सुनवाई, जानियें किस मामले में बैठेगी कोर्ट

मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने कहा कि राज्य को उनके अनुभव और नेतृत्व की आवश्यकता है और पूरा प्रदेश उनके शीघ्र स्वस्थ होकर काम पर लौटने की प्रतीक्षा कर रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *