Click Here
Click Here

भटकी हुई महिला पहुंची बोकारो थर्मल थाना, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

Bermo : बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना पुलिस ने एक भटकी हुई महिला को उसके परिजनों से मिलवाने में अहम भूमिका...

Bermo : बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना पुलिस ने एक भटकी हुई महिला को उसके परिजनों से मिलवाने में अहम भूमिका निभाई. सोमवार रात करीब नौ बजे एक 35 वर्षीय महिला भटकते हुए थाना पहुंची, जो मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी. थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव और अवर निरीक्षक दीपक कुमार पासवान ने तत्परता दिखाते हुए जब महिला से पूछताछ की, तो उसने अपना नाम सुप्रिया अंजन बताया. उसने ससुराल रांची और मायका शंकरपुर, मुंगेर (बिहार) होने की जानकारी दी. महिला के पास मौजूद एक झोले की तलाशी लेने पर पुलिस को कुछ कागजात और एक बैंक पासबुक मिला. पासबुक के आधार पर उसकी पहचान सुप्रिया अंजन, पति स्वर्गीय अनिल अंजन कुमार, पुरुलिया रोड कांटा टोली, रांची के रूप में हुई. कागजातों में मिले मोबाइल नंबरों पर जब थाना प्रभारी ने संपर्क किया, तो पता चला कि महिला के पति का निधन कोविड की दूसरी लहर के दौरान हो गया था. महिला के दो पुत्र हैं, जो वर्तमान में मुंगेर में अपनी नानी के पास रहते हैं.

यह भी पढ़ें : पत्रकार की पिटाई पर मंत्री इरफान अंसारी का पलटवार, बोले- झूठ फैलाकर ध्यान भटका रही बीजेपी

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मानसिक रूप से अस्वस्थ है महिला

महिला के परिजनों ने बताया कि महिला पिछले दस दिनों से घर से लापता थी, जिससे गुजरात में रहने वाले उसके इंजीनियर भाई रविशंकर, मुंगेर में रहनेवाली मां सहित पूरा परिवार काफी परेशान था. जानकारी के अनुसार, महिला सोमवार दोपहर पैसेंजर ट्रेन से बोकारो थर्मल स्टेशन पर उतर गई थी और रास्ता भटक कर थाने तक पहुंच गई. सूचना मिलते ही महिला की मां उसे घर ले जाने के लिए मुंगेर से बोकारो थर्मल के लिए रवाना हो गई हैं. महिला के सुरक्षित मिलने और परिजनों से संपर्क होने के बाद स्थानीय पुलिस ने राहत की सांस ली है.

यह भी पढ़ें : कैबिनेट का फैसला: अब 50 मेधावी छात्र सरकारी खर्च पर ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज में करेंगे पढ़ाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *