Pakur: पाकुड़ में झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से राजमहल सांसद विजय हांसदा झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम शामिल हुए. वहीं बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य श्याम यादव, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष, जिला सह सचिव जहूर आलम उपस्थित रहे.
BLA-2 के नियुक्ति को लेकर विस्तार से हुई चर्चा
बैठक में मुख्य रूप से बूथ समिति के गठन व BLA-2 के नियुक्ति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक को संबोधित करते हुए राजमहल सांसद विजय हांसदा ने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) और आगामी समय में होने वाले जनगणना के बारे में विस्तार से जानकारी दी. सांसद विजय हांसदा ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार एक साजिश के तहत जिन जगहों में अपनी सीटें नही निकाल पाती, वहां वह तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर मतदाताओं के नाम काटने का कार्य कर रही है, ताकि गरीब, दबे-कुचले लोग मतदान से वंचित हो जाए. लेकिन हमारी पार्टी यह कतई बर्दाश्त नही करेगी. आप सभी नए सिरे से बूथ समिति का गठन करते हुए जल्द ही प्रत्येक बूथों के लिए BLA-2 की नियुक्ति करें, ताकि उनको प्रशिक्षण देकर सभी योग्य जरूरतमंद दबे-कुचले लोगों के नामों को मतदाता सूची से कटने से बचाया जा सके.
वहीं, झामुमो जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं में जोश व ऊर्जा का संचार करते हुए पहले से ज्यादा जोश-खरोश व उत्साह के साथ पार्टी के प्रति ईमानदारी से कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि आप सभी समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ है. पार्टी को मजबूत करने में आप सबों की अहम भूमिका है.
यह भी पढ़ें: उपायुक्त की अध्यक्षता में NEET (UG)-2026 परीक्षा को लेकर विशेष बैठक आयोजित
