Click Here
Click Here

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, बालखनजो पहाड़ के पास हुआ हादसा

Giridih: कोडरमा से मधुपुर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा बालखनजो...

train accident
मौके पर जुटे लोग

Giridih: कोडरमा से मधुपुर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा बालखनजो पहाड़ के समीप रेल पटरी पर पोल संख्या 99/5 और 99/6 के बीच हुआ. मृतक की पहचान 29 वर्षीय गुलाम मुस्तफा, निवासी मोहनपुर (थाना पचम्बा) के रूप में की गई है. वह सरफुद्दीन के पुत्र बताए जा रहे हैं.

मौके पर ही तोड़ा दम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक किसी कारणवश रेल पटरी पर पहुंच गया और इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत, मुखिया ने किया प्याऊ का उद्घाटन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *