Click Here
Click Here

भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत, मुखिया ने किया प्याऊ का उद्घाटन

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर सी पंचायत भवन के समीप मंगलवार को आम लोगों और राहगीरों की प्यास बुझाने...

Bermo News
प्याऊ का उद्घाटन

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर सी पंचायत भवन के समीप मंगलवार को आम लोगों और राहगीरों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से एक प्याऊ का उद्घाटन किया गया. पंचायत के मुखिया विकास सिंह ने बोकारो उपायुक्त (डीसी) के निर्देशानुसार भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए मुख्य सड़क के किनारे इस प्याऊ की शुरुआत की.

थाना चैक पर भी लगाए जाएंगे दो प्याऊ

इस अवसर पर मुखिया विकास सिंह ने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में लू और भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. ऐसे में राहगीरों, आम जनता और विशेषकर स्कूली बच्चों को पेयजल की समस्या न हो. इसके लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर यह पहल की गई है. उन्होंने जानकारी दी कि बुधवार को झारखंड चैक और स्थानीय थाना चैक पर भी दो अन्य प्याऊ उनके द्वारा खोले जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

गुड़, बताशा, रसना और ग्लूकोज की भी व्यवस्था

पानी के साथ गुड़, बताशा और ग्लूकोज की भी व्यवस्था-खास बात यह रही कि इस प्याऊ में केवल पानी ही नहीं, बल्कि गर्मी से तुरंत राहत दिलाने के लिए गुड़, बताशा, रसना और ग्लूकोज की भी व्यवस्था की गई है. मुखिया ने बताया कि डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए पानी के साथ इन सामग्रियों का सेवन राहगीरों और बच्चों के लिए काफी मददगार साबित होगा.

मौके पर मुख्य रूप से पिंटू सिंह, अरुण सिंह, दीपक लोहार, संटू, सुजय, ललित तिवारी, सनी राम, अभिनीत रंजन, विक्की सिंह, जसविंदर सिंह, मदन कुमार, अमित कुमार, नंदकिशोर सिंह, सुनील पांडे सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: डीवीसी द्वारा निजी आवासों में स्मार्ट मीटर लगाने का जोरदार विरोध, बैरंग लौटी टीम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *