Click Here
Click Here

16 हजार के लिए कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई, वायरल वीडियो के बाद बैंक ने लौटाए पैसे

चक्रधरपुर: ओडिशा के केन्दुझर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आदिवासी युवक अपनी मृत बहन का कंकाल...

चक्रधरपुर: ओडिशा के केन्दुझर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आदिवासी युवक अपनी मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया.पैसे निकालने की इस अनोखी कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद बैंक को सफाई देनी पड़ी.

पैसे निकालने की कोशिश 

जानकारी के अनुसार, जीतू मुंडा नामक युवक अपनी बहन के खाते में जमा रकम निकालने के लिए बैंक पहुंचा था.आरोप लगा कि बैंक द्वारा मृत बहन की “फिजिकल प्रेजेंस” की मांग की गई, जिसके बाद वह कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया.हालांकि, इस दावे को बैंक ने सिरे से खारिज कर दिया है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Read Also: बिना सुरक्षा के प्रोजेक्ट भवन पहुंचने पर बोले CM हेमंत सोरेन- ‘मैं भी एक आम आदमी हूं और एक नागरिक के नाते मेरा अपना है दायित्व’

 बैंक का पक्ष

ओडिशा ग्रामीण बैंक के स्पॉन्सर इंडियन ओवरसीज बैंक ने स्पष्ट किया कि बिना उचित सत्यापन के किसी तीसरे व्यक्ति को खाते से पैसे नहीं दिए जा सकते.क्लेम सेटलमेंट के लिए डेथ सर्टिफिकेट आवश्यक होता है.बैंक के अनुसार, जीतू मुंडा को प्रक्रिया समझाई गई थी, लेकिन जानकारी के अभाव में उन्होंने ऐसा कदम उठाया.बैंक ने यह भी बताया कि घटना के दौरान युवक नशे में था और अधिकारियों द्वारा मना किए जाने के बाद वह कंकाल लेकर वापस लौटा.इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.बैंक ने किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया है.

पैसे कैसे मिले? 

मामले के तूल पकड़ने के बाद बैंक ने मृत बहन के खाते में जमा 19,204 रुपये युवक को सौंप दिए.साथ ही प्रशासन की ओर से भी सहायता दी गई.क्षेत्र के बीडीओ के अनुसार, रेड क्रॉस फंड से जीतू मुंडा को 20,000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *