Click Here
Click Here

झारखण्ड: चार आईपीएस अधिकारियों को मिली प्रोन्नति, अधिसूचना जारी

Ranchi: झारखंड कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति मिली है. इस संबंध में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना...

ips
ips

Ranchi: झारखंड कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति मिली है. इस संबंध में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है. जारी अधिसूचना के अनुसार इन आईपीएस को सीनियर टाइम स्केल में प्रोन्नति प्रदान की है.
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2021 और 2022 बैच के कुल चार आईपीएस अधिकारियों को वेतनमान लेवल-11 में पदोन्नत किया गया है.

2022 बैच के अधिकारी को भी लाभ

2021 बैच के आईपीएस शुभम कुमार खण्डेलवाल और गौरव गोस्वामी को 28 मार्च 2025 से प्रोन्नति दी गई है. 2021 बैच के आईपीएस एस. मोहम्मद याकुब को 22 जून, 2025 से प्रोन्नति दी गई और 2022 बैच के आईपीएस शिवम प्रकाश को एक जनवरी 2026 से प्रोन्नति दी गई है. इन सभी अधिकारियों को अब भारतीय पुलिस सेवा के सीनियर टाइम स्केल (Level-11) का लाभ मिलेगा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Read ALso: पति बैंगलोर गया था कमाने, पत्नी ने रिश्ते के देवर से कर ली शादी, पति ने कर ली आत्महत्या

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *