ग्लोबल हलचल के बीच शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, निवेशकों की नजर अब अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर

News Desk : मंगलवार, 29 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में BSE Sensex और...

News Desk : मंगलवार, 29 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में BSE Sensex और Nifty 50 दोनों ही हरे निशान में कारोबार करते नजर आए. घरेलू स्तर पर सकारात्मक संकेतों और निवेशकों की खरीदारी के चलते बाजार में उत्साह देखा गया.

Also Read : सारंडा-किरीबुरू में सीआरपीएफ का पौधारोपण अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

UAE के फैसले से वैश्विक बाजार में हलचल

संयुक्त अरब अमीरात द्वारा OPEC और OPEC+ से अलग होने के फैसले ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल बढ़ा दी है. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब Iran में जारी तनाव के कारण पहले से ही ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित है. माना जा रहा है कि इस फैसले से OPEC की पकड़ कमजोर हो सकती है और तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ सकती है.

Also Read : कोल इंडिया कर्मियों को बड़ी राहत: यूनिफॉर्म नियमों में बदलाव, अब बिल जमा करने के लिए मिलेगा दोगुना समय

एशिया-अमेरिका से मिले मिले-जुले संकेत, निवेशक सतर्क

एशियाई बाजारों में सतर्क शुरुआत देखने को मिली, जहां Kospi में गिरावट रही जबकि Hang Seng Index हल्की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा. जापान के बाजार अवकाश के कारण बंद रहे. वहीं अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए, जहां Nasdaq Composite और S&P 500 में कमजोरी दर्ज की गई. इन वैश्विक संकेतों के बीच निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *