Click Here
Click Here

रांची में ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पर भव्य सांस्कृतिक महोत्सव, समापन में केंद्रीय मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची में ‘वंदे मातरम्’ के गौरवशाली 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक भव्य सांसद सांस्कृतिक महोत्सव...

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची में ‘वंदे मातरम्’ के गौरवशाली 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक भव्य सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस संबंध में सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय कला, संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से आज आत्मीय मुलाकात कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की.

तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन

बताया गया कि यह तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव 01, 02 और 03 मई 2026 को रांची में आयोजित होगा. कार्यक्रम के माध्यम से ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: जनगणना प्रशिक्षण के तीसरे दिन प्रगणकों ने सीखा ‘नजरी नक्शा’ बनाना

देशभक्ति और संस्कृति से सजेगा कार्यक्रम

महोत्सव में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कला प्रदर्शनियां, संगीत और नृत्य कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी हिस्सा लेंगे.

केंद्रीय मंत्री होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि

सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय मंत्री को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया. तय कार्यक्रम के अनुसार 03 मई 2026 को आयोजित समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराएंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *