Palamu: जिले थाना क्षेत्र अंतर्गत जीएलए कॉलेज रोड के पास एक महिला का शव मिला, मृतका की पहचान बेलवाटिका निवासी रिचा मिश्रा के रूप में हुई है.
पति पर हत्या का आरोप घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, परिजनों के अनुसार, रिचा की शादी साल 2023 में अभिषेक दुबे के साथ हुई थी, आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों के साथ उसका अक्सर विवाद चलता रहता था, मृतका के मायके वालों ने सीधे तौर पर ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया हैं . सूचना पाकर पहुंची पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है, अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शुरुआती छानबीन के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा, फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
Also Read: पलामू में विनीत तिवारी हत्याकांड को लेकर परिजनों में आक्रोश, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आज निकलेगा कैंडल मार्च .
