Click Here
Click Here

पलामू में विनीत तिवारी हत्याकांड को लेकर परिजनों में आक्रोश, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आज निकलेगा कैंडल मार्च

Palamu: पलामू जिले में पिछले शनिवार की शाम हुए अपहरण और उसके बाद विनीत तिवारी की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस...

Palamu: पलामू जिले में पिछले शनिवार की शाम हुए अपहरण और उसके बाद विनीत तिवारी की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस की जांच पर सवाल उठने लगे हैं. घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है.

पुलिस जांच पर उठे सवाल, आरोपी अब भी फरार

हालांकि, पुलिस इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है, लेकिन हत्याकांड के असली मास्टरमाइंड और मुख्य अपराधी अब भी फरार हैं. पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें जारी रहने के दावों के बीच, अब तक हत्या का पूर्ण खुलासा नहीं हो पाया है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: दिल्ली तक गूंजा ‘मौत की घाटी’ दनुआ का दर्द: नितिन गडकरी से मिले विधायक मनोज यादव

न्याय की मांग को लेकर आज कैंडल मार्च

पुलिस की इसी विफलता और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज शाम 6:00 बजे एक विशाल कैंडल मार्च निकाला जाएगा. यह मार्च मृतक की आत्मा की शांति और न्याय की गुहार लगाते हुए चंद्रशेखर आजाद चौक, रेडमा से शुरू होकर शहर के छह मुहान तक जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *