मड़ुआटांड़ में दर्दनाक हादसा: 11000 हाई वोल्ट करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत

KODERMA: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़ुआटांड़ स्थित एक मकान में कार्य करने के दौरान सरिया की ढुलाई करते समय एक...

KODERMA: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़ुआटांड़ स्थित एक मकान में कार्य करने के दौरान सरिया की ढुलाई करते समय एक मजदूर के 11000 हाई वोल्ट करंट की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है. मृतक की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्द्रपडीह गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज रजक उर्फ करू रजक के रूप में की गई है.

निर्माणाधीन मकान में चल रहा था काम

मिली जानकारी के अनुसार मड़ुआटांड़ रेलवे ब्रिज के समीप उमेश मोदी नामक एक व्यक्ति के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था. जिसके दूसरे माले पर सरिया रखने हेतु मनोज रजक बुधवार की सुबह वहां पहुंचे थे. इसी दौरान मकान के बगल से गुजरे 11 हजार हाई वोल्टेज के तार की चपेट में वह सरिया आ गया. जिससे मनोज को जोरदार झटका लगा और वह दूसरे माले से नीचे जमीन पर गिर गया.

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

करंट लगने और ऊंचाई से जमीन पर गिरने के कारण उसका शरीर सुन्न हो गया. जिसके पश्चात उमेश मोदी उसे अपने निजी वाहन से लेकर सदर अस्पताल गए. जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Also Read: एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप,

परिजनों में मचा कोहराम, मुआवजे की मांग

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहाँ उनका रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं मृतक के परिजन मकान मालिक से मुआवजे की मांग भी कर रहे हैं.

पुलिस जांच में जुटी, मकान मालिक फरार

इधर घटना की सूचना पर तिलैया थाना के पैंथर के जवान घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं. मनोज के मौत के पश्चात उमेश मोदी फिलहाल फरार हैं.

परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था मृतक

बताते चलें कि मृतक अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र छोड़ गए हैं. वे अपने घर के इकलौते कमाऊ व्यक्ति थे.

हाई टेंशन तार के पास निर्माण पर उठे सवाल

बताते चलें कि आजकल लोग हाई टेंशन तार के नीचे मकान का निर्माण करते हैं, जिसके कारण आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. अभी हाल ही में तिलैया थाना क्षेत्र के करमा में एक फर्नीचर का गोदाम हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया था, जिसके कारण वहां आग लग गई थी और गोदाम संचालक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *