Click Here
Click Here

झारखंड पेयजल विभाग घोटाला : 6 नोटिस के बाद भी नहीं आया क्लर्क संतोष, अब बर्खास्तगी की तैयारी

Ranchi : झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में हुए 23 करोड़ रुपये के बहुचर्चित फर्जीवाड़े मामले में मुख्य आरोपी क्लर्क संतोष...

Ranchi : झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में हुए 23 करोड़ रुपये के बहुचर्चित फर्जीवाड़े मामले में मुख्य आरोपी क्लर्क संतोष कुमार की मुश्किलें अब चरम पर है. विभाग द्वारा दी गई अंतिम समय सीमा (28 अप्रैल 2026) बीत जाने के बाद भी संतोष जांच कमेटी के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ. लगातार छठी बार नोटिस की अवहेलना करने के बाद अब विभाग ने आरोपी क्लर्क की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया तेज कर दी है.

यह भी पढ़ें : लातेहार: मुख्यधारा में लौटे पूर्व नक्सलियों के पुनर्वास पर जोर, एसपी ने सुनीं समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मेडिकल बहानेबाजी पर विभाग का कड़ा रुख

जांच कमेटी के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश होने के बजाय, संतोष कुमार ने विभाग को एक ई-मेल भेजकर अपनी अनुपस्थिति का कारण चिकित्सीय आधार बताया है. मेल में उसने दावा किया है कि वह शहर से बाहर है और अस्वस्थ होने के कारण उपस्थित होने में असमर्थ है. हालांकि, विभाग ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है. अधिकारियों का मानना है कि यह केवल जांच को लंबा खींचने और कानूनी कार्रवाई से बचने की एक चाल है. इसके पीछे विभाग के पास ठोस तर्क हैं. आरोपी क्लर्क पिछले तीन महीनों से लगातार फरार चल रहा है. उसका आधिकारिक और निजी मोबाइल नंबर लंबे समय से बंद है. यदि मामला केवल स्वास्थ्य का होता, तो वह पूर्व के पांच नोटिसों पर प्रतिक्रिया दे सकता था.

यह भी पढ़ें : रांची में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत विशेष कैंप, गरीबों को मिलेगा योजना का लाभ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *