Click Here
Click Here

रांची में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत विशेष कैंप, गरीबों को मिलेगा योजना का लाभ

Ranchi : रांची नगर निगम ने शहर के जरूरतमंद और बेघर लोगों के लिए एक बड़ी पहल की है. प्रधानमंत्री आवास योजना...

Ranchi : रांची नगर निगम ने शहर के जरूरतमंद और बेघर लोगों के लिए एक बड़ी पहल की है. प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ आसानी से पहुंच सके. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन परिवारों को घर उपलब्ध कराना है, जिनके पास अब तक पक्का मकान नहीं है. नगर निगम द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ये कैंप वार्ड स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां लोग सीधे पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं. खास बात यह है कि इस बार प्रक्रिया को सरल बनाते हुए अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने की कोशिश की जा रही है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे.

यह भी पढ़ें : लातेहार: मुख्यधारा में लौटे पूर्व नक्सलियों के पुनर्वास पर जोर, एसपी ने सुनीं समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना के तहत आवेदन परिवार के मुखिया के नाम से किया जाएगा, जिसमें पति-पत्नी और अविवाहित बच्चे शामिल होंगे. जरूरी शर्त यह है कि आवेदक या उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर पूरे भारत में कहीं भी पक्का मकान नहीं होना चाहिए. इसके अलावा, जो लोग पहले केंद्र या राज्य सरकार की किसी आवास योजना का लाभ ले चुके हैं, वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अंतर्गत आने वाले वे परिवार, जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम है, इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन में आवेदकों को जमीन से संबंधित कागजात, परिवार के साथ फोटो, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र, आवास होल्डिंग रसीद और स्व-प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज जमा करने होंगे. साथ ही, यह भी प्रमाण देना होगा कि उनके पास कहीं भी पक्का मकान नहीं है.

यह भी पढ़ें : रांची : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने किया 15 मामलों का ऑनस्पॉट निपटारा

कब और कहां लगेंगे कैंप?

30 अप्रैल से शुरू होकर 7 मई तक अलग-अलग वार्डों में ये कैंप लगाए जाएंगे

– 30 अप्रैल: वार्ड 1-12 (जोगो पहाड़, पहान टोली, दुर्गा सोरेन चौक सहित कई स्थान)

– 2 मई: वार्ड 13-17 और 6-8 (कर्बला चौक, सामुदायिक भवन आदि)

– 4 मई: वार्ड 24-34 (दुर्गा मंदिर, टंगरा टोली, सदर क्षेत्र)

– 5 मई: वार्ड 37-49 (जनजातीय आश्रम गृह, बिरसा चौक क्षेत्र)

– 6 मई: वार्ड 18-19 और 44-48 (आश्रय गृह, हरमू क्षेत्र)

– 7 मई: वार्ड 20-23 (नागा बाबा खटाल चौक के पास)

इसके अलावा कुछ वार्डों में पार्षद कार्यालय, विद्यालय और मैदानों को भी कैंप स्थल बनाया गया है, ताकि लोगों को आसानी हो.

नगर निगम की अपील

रांची नगर निगम ने सभी योग्य नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने वार्ड में आयोजित कैंप में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करें और इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाएं. निगम का कहना है कि यह पहल शहर के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *